UP: श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी, सपा प्रदेश सचिव हरदोई से गिरफ्तार, पार्टी ने सदस्यता की समाप्त

हरदोई जिले में सार्वजनिक सभा में भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करते सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा का वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को जिले भर में हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। शांति व्यवस्था बिगड़ती देख हरपालपुर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक विजय शुक्ल की तरफ से आनन फानन प्राथमिकी दर्ज कर यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि यदुनंदन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा की सार्वजनिक सभा का यह वीडियो हरपालपुर क्षेत्र का है लेकिन यह कब का है, यह साफ नहीं हो सका है। इस कृत्य के लिए सपा के भीतर भी यदुनंदन लाल की कड़ी आलोचना हो रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 05:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी, सपा प्रदेश सचिव हरदोई से गिरफ्तार, पार्टी ने सदस्यता की समाप्त #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #HardoiNews #HardoiCrimeNews #YadunandanLalVermaArrested #HardoiSpLeaderControversy #LordRamRemarkNews #UpPoliceAction #PoliticalExpulsion #SubahSamachar