Kullu News: भुंतर में रातोंरात दीवारों पर चस्पा दिए अभद्र पोस्टर
पूर्व महिला प्रधान और प्रतिनिधियों पर लिखी टिप्पणीसंवाद न्यूज एजेंसीभुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत क्षेत्र में रातोंरात किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवारों पर अभद्र टिप्पणी लिखे हुए पोस्टर चस्पा दिए हैं। इससे क्षेत्र में माहौल गरमा गया है और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो है। हालांकि, पोस्टर में किसी का नाम नहीं लिखा गया है लेकिन अभद्र टिप्पणी पूर्व में रही महिला प्रधान और उनके सहयोगियों के लिए की गई है। महिला के खिलाफ की गई इस तरह की टिप्पणी को लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस से मामले की जांच करने की भी मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभद्र टिप्पणी वाले ये पोस्टर बीती रात को ही चस्पा किए गए हैं। ये पोस्टर भुंतर पुल, पार्क क्षेत्र सहित कई वार्डों की दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए पाए गए। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो पूरे इलाके में चर्चा का दौर शुरू हो गया और चुनावी माहौल अचानक गरमा गया। स्थानीय निवासियों और महिला संगठनों ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। उधर, सूचना मिलने के बाद भुंतर पुलिस ने भी शहर में लगे पोस्टरों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जिन-जिन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं उन स्थानों पर जाकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है। पुलिस अध्यक्ष कुल्लू मदन लाल कौशल का कहना है कि मामले को लेकर भुंतर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 16:41 IST
Kullu News: भुंतर में रातोंरात दीवारों पर चस्पा दिए अभद्र पोस्टर #IndecentPostersPastedOnWallsOvernightInBhuntar #SubahSamachar
