भारत बनाम जिम्बाब्वे: मंधाना की कप्तानी में नए युग की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब-कहां देखें मैच

भारत जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है। भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा। भारत ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उसके लिए आसान नहीं होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत बनाम जिम्बाब्वे: मंधाना की कप्तानी में नए युग की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब-कहां देखें मैच #CricketNews #National #IndWVsZimW #IndiaWomenVsZimbabweWomen #SmritiMandhana #SubahSamachar