IND W vs AUS W: श्री चरणी के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले मुकाबले में बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरणी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं। एन श्री चरणी ने 10 ओवर में 106 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट जरूर मिले, लेकिन वे इस स्पैल को अपने जीवन में कभी याद नहीं करना चाहेंगी। ओवरऑल महिला वनडे क्रिकेट का यह तीसरा सबसे महंगा स्पेल भी है। आयरलैंड की कारा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड इसी मैच में अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को भी 10 ओवर में 90 रन पड़े। वह वनडे में भारत की तरफ से दूसरा महंगा स्पेल फेंकने वाली महिला गेंदबाज बन गईं।पूर्व में वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने का भारतीय महिला क्रिकेटर का रिकॉर्ड प्रिया मिश्रा के नाम था। 8 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए थे। महिला वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड आयरलैंड की कारा मेर के नाम है। कारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 जून 2018 को हुए मैच में 119 रन लुटाए थे।दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की शाजिया खान हैं। शाजिया ने 7 फरवरी 1997 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में 10 ओवर में 111 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हरा दिया। रविवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली को धमाकेदार जीत के साथ वनडे क्रिकेट से विदाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IND W vs AUS W: श्री चरणी के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय #CricketNews #National #IndWVsAusW #SriCharani #SubahSamachar