IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, आठ मैच...आठ कहानी; सात बार भारतीय रहा मैच-विनर
जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, वह मैच आ चुका है। टी20 विश्वकप 2026 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दुनिया तैयार है। मैदान सज चुका है, खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और बस इंतजार रविवार का है। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम इतिहास का गवाह बनने वाला है। तमाम विवाद, ड्रामा के बाद आखिरकार यह मैच संभव हो पाया है और इससे इस मैच की दिलचस्पी फैंस के बीच और बढ़ गई है। भारत और पाकिस्तान की टक्कर विश्व क्रिकेट की सबसे तीखी और रोमांचक प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। जब मंच टी20 विश्वकप या वनडे विश्वकप का हो, तो हर मुकाबला इतिहास बन जाता है। आंकड़े बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए सात यादगार जीत दर्ज कीं, और हर बार कोई न कोई खिलाड़ी संकटमोचक बनकर उभरा। कभी बल्ले से, कभी गेंद से, तो कभी आखिरी ओवर के नर्व्स से जीत दिलाई। इन जीतों के पीछे छिपे हैं रोमांच, दबाव और हीरो बनने की कहानियां, जिन्हें जानना हर फैन के लिए खास है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 15:18 IST
IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, आठ मैच...आठ कहानी; सात बार भारतीय रहा मैच-विनर #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #SubahSamachar
