ऑकलैंड में शुभमन गिल ने आजमाई नई तकनीक: क्या है 'टेम्पल' डिवाइस जिसे कप्तान ने किया इस्तेमाल, क्या है खासियत?
न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में भारतीय टीम जुट गई है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने ऑकलैंड में नेट अभ्यास किया। इस दौरान उनके माथे पर लगा एक खास डिवाइस चर्चा का विषय बन गया। यह एआई आधारित फिटनेस और बायोमेट्रिक ट्रैकिंग डिवाइस 'टेम्पल' है, जिसे जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने विकसित किया है। गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ईशान किशन ने भी नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। वनडे सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:44 IST
ऑकलैंड में शुभमन गिल ने आजमाई नई तकनीक: क्या है 'टेम्पल' डिवाइस जिसे कप्तान ने किया इस्तेमाल, क्या है खासियत? #CricketNews #National #ShubmanGill #TempleDevice #DeepinderGoyal #IndiaVsNewZealand #IndiaOdiSeries #ShubmanGillTraining #KlRahul #IshanKishan #SubahSamachar
