Delhi NCR News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

नई दिल्ली। राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोधी कॉलोनी स्थित पालिका निवास हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में पौध0रोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने किया। शुरुआत बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद परिसर में पौधे लगाए गए। इस दौरान आरडब्ल्यूए के प्रधान कालूराम राणा, सदस्य अरविंद शर्मा, श्यामसुंदर गौतम समेत कई लोग भी मौजूद रहे।चहल ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि माताओं के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी ने संडे ग्रीन कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।साथ ही, विभिन्न विभाग मिलकर पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि हरित वातावरण को स्थायी रूप से बढ़ावा मिल सके। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी #IncreasedParticipationOfWomenInTheOneTreeInTheMother'sNameCampaign #SubahSamachar