Ambala News: अधूरी छपाई और विकल्प आधारित अधूरे प्रश्न बने मुसीबत

अंबाला। जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 13 केंंद्रों पर एचटेट लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गईं। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और उनकी छपाई पर परीक्षार्थियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई प्रश्नपत्रों में कुछ विकल्प ही गायब थे, तो कहीं छपाई अधूरी होने के कारण प्रश्न समझ से बाहर थे। कुछ प्रश्नपत्रों में सीरीज तक गायब थी। इससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस संबंध में परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधीक्षकों को भी जानकारी दी गई। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।परीक्षार्थियों ने बताया कि जब परीक्षा पत्र की खामियों को संबंधित केंद्र अधीक्षकों के समक्ष जाहिर किया गया तो उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन तो जरूर दिया, लेकिन वो हकीकत में उनकी परेशानी को दूर नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रश्नपत्र सीलबंद पैकेट के बजाय खुले में दिए गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि पहले परीक्षा पत्र प्रत्येक छात्र तक पैकिंग में पहुंचते थे, लेकिन इस बार खुले में दिए जाने से शुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा, प्रश्नपत्रों की छपाई में भी कई खामियां पाई गईं। दो पालियों में हुई परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच दी उपस्थितिजिले भर के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षार्थियों को पहले चरण में पुलिस जांच से गुजरना पड़ा तो वहीं दूसरे चरण में निजी एजेंसियों के कर्मचारियों ने उनकी जांच की। इस दौरान पुरुष परिक्षार्थियों के हाथों में पहने धागे, कड़े और अन्य सामान को उतरवा दिया गया। इसी प्रकार महिला परिक्षार्थियों के भी कान के कोके, बालियां, रबड़ बैंड व हाथों में पहले आभूषण उतरवा दिए गए।----8105 में से 6166 ने दी परीक्षा, 1939 रहे अनुपस्थितहरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत लेवल-2 के तहत प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 20 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 6141 परीक्षार्थी में से 4788 परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 1353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार लेवल-1 के तहत परीक्षा का आयोजन दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक किया गया। इस परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 1964 परीक्षार्थी में से 1378 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 586 अनुपस्थित रहे। यानी कुल 8105 में से 6166 ने परीक्षा दी और 1939 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।---35 बसें चलींअंबाला कैंट बस अड्डे के प्रबंधक बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 4.30 बजे बसों का संचालन शुरु कर दिया गया था। कुरुक्षेत्र व यमुनानगर की तरफ भी बसें चलाई गई। यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। उन्होंने बताया कि लगभग 35 बसों ने प्रत्येक केंद्र के तीन फेरे लगाए ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा कुछ बसों व स्टाफ को इमरजेंसी के तौर पर कैंट बस अड्डे पर भी तैनात किया गया था।इस बार प्रश्न पत्रों की छपाई ठीक तरीके से नहीं हुई है। दो दिन आयोजित किए गए तीनों पश्न पत्रों में छपाई की दिक्कत रही। इससे उत्तर देने में परेशानी का सामना करना पड़ा।पिंकी।प्रश्न पत्र में विकल्प तो दर्ज किए गए थे, लेकिन यह विकल्प किस प्रश्न के लिए है,वो साफ व स्पष्ट नहीं था। केंद्र अधीक्षक को भी पूछा गया तो वो भी गोलमोल जवाब दे गए।रजनी बाला।प्रश्न पत्र में 133 से 135 तक के प्रश्न गायब थे। यह कुछ परीक्षार्थियों के साथ हुआ। लेकिन जानकारी देने के बाद भी किसी ने उनकी मदद नहीं की।शानू।पहले जो भी पेपर हुए हैं वो पैकिंग में परीक्षर्थी तक पहुंचते थे ताकि प्रश्न पत्र की गोपनीयत बनी रहे। लेकिन इस बार खुले ही प्रश्न पत्र की पुस्तिका पकड़ा दी गई।अर्चना।इस बार पेपर सीलबंद ट्रंक में आए थे जोकि वीडियो रिकार्डिंग और विभागीय अधिकारियों की निगरानी में खोले गए। पहले एक पैकेट में 25 प्रश्न पत्र की पुस्तिका होती थी, इस बार वो 20 की गई थीं। इसलिए पैकेटों को खोलने में पूरी सावधानी बरती गई।केपी सिंह, प्राचार्य, फारूखा खालसा स्कूल,अंबाला कैंट।---प्रशासन व शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी नकल रहित परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की थी जोकि पूरी जिम्मेदारी के साथ करवाई गई। इसके अलावा प्रश्न पत्रों की छपाई या विकल्प आदि से संबंधित कोई भी शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है।सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी,अंबाला। अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद अंबालाछावनीकेफारुखाखालसास्कूलमेंबनाएगएपरीक्षाकेंद्रसेबाहरनिकलतेपरीक्षार्थी।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 01:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अधूरी छपाई और विकल्प आधारित अधूरे प्रश्न बने मुसीबत #IncompletePrintingAndIncompleteMultiple-choiceQuestionsCausedTrouble. #SubahSamachar