Una News: हरोली-कुटलैहड़ में 13.50 करोड़ की आठ जल परियोजनाओं का लोकार्पण
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को जिला ऊना के हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की करीब 13.50 करोड़ रुपये लागत की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में नलकूप आधारित 2.66 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना दुलैहड़, 1.04 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पोलियां (झोल माजरा), 1.95 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना हलेड़ा, बिलना, बाड़ेवाल, लूथड़े व धुग्गे, 1.08 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना बट्ट कलां, 1.06 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पालकवाह, 1.01 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना निचला बढेड़ा तथा 1.28 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना खड्ड (मोहल्ला डाडियां) का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से जहां लगभग 7 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी, वहीं करीब 112 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के दायरे में आएगा, जिससे कृषि गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। तालाबों के कायाकल्प पर भी जोर मुकेश ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन टोबे-तालाबों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी। पूबोवाल में दो करोड़ रुपये से तालाब का कायाकल्प किया गया है जबकि हीरा, बीटन, गोंदपुर बुल्ला और गोंदपुर जयचंद सहित अन्य स्थानों पर भी कार्य जारी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, विवेक मिंका, उपायुक्त जतिन लाल उपस्थित रहे।चमियाड़ी-सिहाणा उठाई पेयजल योजना जनता को समर्पित अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कोट गांव में 3.25 करोड़ की लागत से निर्मित चमियाड़ी-सिहाणा उठाई पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से करीब 1100 की आबादी को लाभ पहुंचेगा। इस योजना के अंतर्गत 2 पंचायतों चमियाड़ी और सिहाण के पांच गांवों बसातर, चमियाड़ी, सुखनेड़ा कोट व मतोह और 10 बस्तियां लाभान्वित होंगी। यह योजना डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली से युक्त है। कुटलैहड़ के कोट में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 118 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं। इनमें से करीब 62 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इस मौके विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास का जो संकल्प उन्होंने जनता के सामने रखा था, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 19:07 IST
Una News: हरोली-कुटलैहड़ में 13.50 करोड़ की आठ जल परियोजनाओं का लोकार्पण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
