Haryana: राव का आशीर्वाद, धनखड़ की नसीहत और पूनिया के ठहाके, अर्चना गुप्ता को दिए संगठन चलाने के मंत्र

हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह में बुधवार को राजनीतिक संदेशों, संगठनात्मक नसीहतों और हल्के-फुल्के हास्य का अनोखा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं ने जहां उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अर्चना गुप्ता को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक विरासत मिली है। उन्होंने कहा, आपको पकी-पकाई खेती मिली है। ज्यादा मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देना सबसे जरूरी है। यदि सभी को उचित मान-सम्मान मिलता रहा तो भाजपा को चौथी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। राव इंद्रजीत ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पूरा सहयोग देंगे और संगठन की मजबूती के लिए हर जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने मैं को नायब के हम की तरह रखना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मातृत्व ही नेतृत्व है। जिस प्रकार मां परिवार के हर सदस्य का मनोबल बनाए रखती है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ताओं के मन को भी जीवित रखना चाहिए। धनखड़ ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नसीहत देते हुए कहा, जब व्यक्ति बड़े पद पर पहुंचता है तो उसका मैं बड़ा हो जाता है। आपको अपने मैं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हम की तरह रखना है। पद के साथ मिलने वाला सम्मान व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का सम्मान होता है, इसलिए हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 23:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: राव का आशीर्वाद, धनखड़ की नसीहत और पूनिया के ठहाके, अर्चना गुप्ता को दिए संगठन चलाने के मंत्र #CityStates #Chandigarh #Haryana #Panipat #SubahSamachar