Bageshwar News: गर्मियों के मौसम में आम की मांग के साथ दाम भी बड़े

बागेश्वर। गर्मियों के सीजन में मिलने वाले फलों की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आम का सीजन आते ही बाजार में विभिन्न प्रकार के आम आने लगे हैं। दुकानदारों को आने वाले सप्ताह में भी दाम में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। सीजन में कई प्रकार के आम स्थानीय और मैदानी क्षेत्रों से बाजारों तक पहुंच रहे हैं। वैरायटी के अनुसार यह अलग-अलग दामों में बिक रहा है। दुकानदार रमेश सिंह, जगदीश नेगी, कुंवर सिंह ने बताया कि जिन आमों का सीजन आ रहा है उनके दाम पहले के मुताबिक घट रहे हैं। जिन आमों का सीजन जा चुका है उनके दाम पिछले सप्ताह की अपेक्षा बढ़ गए हैं। बताया कि दशहरी आम का सीजन बंद होने से यह 140 से 70 रुपये किलो हो गया है। वहीं सिंदूरी आम 140 से 160, पन्ना आम 70 से 120 और 70 से 150 रुपये किलो हो गया है। वहीं सेब भी 180 से बढ़कर 240 रुपये किलो हो गया है। बताया कि पिछले सप्ताह गर्मी बढ़ने के कारण लोग आम की खरीदारी अधिक कर रहे थे। विगत दो-तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण खपत कुछ कम हो गई है। आमतौर पर सीजन में मिलने वाले फलाें की ठीक बिक्री हो जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bageshwar News: गर्मियों के मौसम में आम की मांग के साथ दाम भी बड़े #InTheSummerSeason #TheDemandForMangoesIncreasesAlongWithThePrices. #SubahSamachar