Delhi NCR News: ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्कूल की संरचना व सुविधाओं से कराया परिचित

नोएडा। सेक्टर-91 के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा 1 से 9 वीं तक के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक व गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि नए छात्रों और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित कर शैक्षिक व छात्रावास संबंधित नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रोग्राम का आयोजन किया गया।शिक्षिका वंदना कौशिक ने विद्यालय की संरचना व सुविधाओं से और हॉस्टल वार्डन सुनील कुमार ने छात्रावास के सुरक्षा नियमों, आचरण व व्यवहार के तरीके से अभिभावकों का परिचय कराया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने अभिभावकों के सवालों के जवाब दिए। प्रशासनिक अधिकारी नवेद अली ने छात्रों व अभिभावकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्कूल की संरचना व सुविधाओं से कराया परिचित #InTheOrientationProgram #TheSchoolWasIntroducedToItsStructureAndFacilities. #SubahSamachar