Karnal News: पहले चरण में नीलोखेड़ी के वार्ड 12 और 13 जल्द बनेंगे आदर्श वार्ड
कूड़े का पृथक्करण की दिशा में नगरपालिका के प्रयास रंग लाने लगेसंवाद न्यूज एजेंसीनीलोखेड़ी। शहर को स्वच्छता के मामले में बेहतर स्थान दिलाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। नपा चेयरपर्सन सनमीत आहूजा और सचिव डॉ. राहुल सैनी के मार्गदर्शन में नपा टीम विभिन्न वार्डों में लोगों को घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-2 करके देने के लिए जागरूक कर रही है। प्रशासन के इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए निर्धारित 100 प्रतिशत लक्ष्य की दिशा में करीब 90 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली है।नपा सचिव ने बताया कि वार्ड नंबर 12 और 13 के लगभग 550 घरों में लोग कूड़े को अलग-2 करके नपा के कूड़ा संग्रहण वाहनों में डाल रहे हैं। इससे कूड़े के उचित प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। इन वार्डों में लोगों की भागीदारी को देखते हुए शेष घरों को भी इस अभियान से जोड़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कूड़ा संग्रहण वाहन इन वार्डों का कूड़ा एकत्रित कर करनाल के शेखुपरा स्थित सोलिड वेस्ट प्लांट में डाल कर आते हैं, ताकि कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 06:03 IST
Karnal News: पहले चरण में नीलोखेड़ी के वार्ड 12 और 13 जल्द बनेंगे आदर्श वार्ड #InTheFirstPhase #Wards12And13OfNilokheriWillSoonBecome'modelWards'. #SubahSamachar
