Mandi News: सिटी में आज
बैठक- विद्युत उपमंडल साईगलू की ओर से पूर्वाह्न 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कोटली में जागरूकता बैठक आयोजित की जाएगी। ---कार्यक्रम- अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन एवं नृत्य प्रस्तुतियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शाम 6 बजे से शंकन गार्डन स्थित ओपन थियेटर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ---शिविर - नागरिक अस्पताल करसोग में एचआईवी से बचाव के बारे में जागरूकता एवं परामर्श शिविर सुबह 10:30 बजे से होगा।---10:30 बजे - करसोग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलर में क्षय रोग से बचाव के बारे में जागरूकता एवं परामर्श शिविर सुबह 10:30 बजे से होगा।--- काम की बातओपीडी- नागरिक अस्पताल सरकाघाट की ओपीडी में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. भुवनेश पंत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरदयाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोजी भारद्वाज सेवारत रहेंगे। ---गैस वितरण - जोगिंद्रनगर उपमंडल में सुबह 10 बजे से मोहनघाटी, राजा भाखड़े, अहजु, खोली, रोपड़ी, कलैहड़ू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुबल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व भरोहन क्षेत्रों में गैस सिलिंडर का वितरण होगा।-------------ओपीपी सुंदरनगर अस्पताल- सुबह 9:30 से शाम 04:00 बजे तक- बाल रोग : डाॅ. चमन ठाकुर - नेत्र रोग: डॉ. जितेंद्र रूड़की- हड्डी रोग: डॉ. अक्षित पुरी- स्त्री रोग: डॉ आलोक शर्मा ओटी में होंगे। - आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।आपातकालीन नंबर : 01907-266223
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:20 IST
Mandi News: सिटी में आज #InTheCityToday #SubahSamachar
