Firozabad News: ससुरालीजन ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

शिकोहाबाद। जनपद आगरा के थाना चित्राहाट शाहपुर गुर्जर निवासी हरिगोविंद सिंह ने अपनी पुत्री संगम की शादी 11 वर्ष पूर्व जुगेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन ने दहेज का सामान हड़पने के लिए विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 15 अप्रैल को ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटा और उसे करंट लगाया। लेकिन बिजली आपूर्ति अचानक बाधित होने के कारण वह बच गई। विवाहिता को फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह महिला के पति ने फंदे से उतारकर जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में विवाहिता का उपचार चल रहा है। पिता ने ससुर जाहर सिंह, सास सुशीला देवी, जेठ योगेंद्र सिंह एवं सोमेंद्र सिंह उर्फ डब्लू, देवर यतेंद्र सिंह उर्फ राजू एवं सोमेंद्र के पुत्र शिवम तथा पीयूष के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: ससुरालीजन ने विवाहिता का किया उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज #In-lawsHarassedMarriedWoman #FIRRegistered #SubahSamachar