Delhi NCR News: हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने दी मलेरिया से बचाव की सलाह
नई दिल्ली। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर चौ. सोहनलाल-संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट और नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कोटला मुबारकपुर के उदय चंद मार्ग पर हुई हेल्थ टॉक में डॉक्टरों ने मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाले इस रोग में तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डॉक्टरों ने लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, कूलर का पानी नियमित बदलने, पानी जमा न होने देने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी। ट्रस्ट के चेयरमैन संजय कुमार ने कहा कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. अजिजुल इस्लाम, संदीप कुमार और प्रिया तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:17 IST
Delhi NCR News: हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने दी मलेरिया से बचाव की सलाह #InHealthTalk #ExpertsGaveAdviceOnPreventionOfMalaria. #SubahSamachar
