J K: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई हेरोइन जब्त, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

कठुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप को जब्त किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बरामदगी में लगभग 150 ग्राम हेरोइन शामिल है। पुलिस के अनुसार, उसे खुफिया सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि कठुआ के नगरी क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमा के पास ड्रोन के जरिए संदिग्ध सामान गिराया गया है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण और इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले जतिन निवासी मनवाल, पठानकोट को दबोचा। हिरासत में कड़ी पूछताछ के दौरान जतिन ने अपने साथी का नाम उगला जिसके बाद पुलिस ने दानिश डोगरा उर्फ सज्जन निवासी जखबड़, कठुआ को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। नगरी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (8/21/22/29) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




J K: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई हेरोइन जब्त, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ #CityStates #Kathua #PakistaniDrone #HeroinRecovered #KathuaPolice #DroneSmuggling #DrugSmugglerArrested #JammuAndKashmirPolice #PunjabConnection #Cross-borderSmuggling #SubahSamachar