शाहिद की वजह से बनी जब वी मेट , इम्तियाज अली ने किया खुलासा; एक्टर के साथ दूसरी फिल्म बनाना चाहते थे निर्देशक

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मैं वापस आऊंगा की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर के साथ अपनी सफल फिल्म जब वी मेट के बारे में बात की। उन्होंने जब वी मेट के बनने और इसकी सफलता का श्रेय भी शाहिद कपूर को ही दिया। शाहिद ने दूसरी फिल्म को छोड़कर जब वी मेट में दिखाया इंटरेस्ट हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि 'जब वी मेट' शाहिद कपूर की वजह से ही बनी थी। उन्होंने बताया कि सच कहूं तो 'जब वी मेट' शाहिद की वजह से बनी। मैं उनसे किसी और चीज के लिए मिल रहा था और उस समय हम 'जब वी मेट' नहीं बना रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास कोई ऐसी कहानी है जिसमें एक लड़का और लड़की ट्रेन में मिलते हैं। मैंने कहा कि ऐसी एक कहानी है जिसे मैं बॉबी देओल के साथ बनाने वाला था, लेकिन अब वह फिल्म नहीं बन रही है। मैं उनसे किसी और फिल्म के बारे में बात करने वाला था, जिसके बारे में मैंने उन्हें बताया भी, लेकिन उन्होंने पूछा, 'उस फिल्म की कहानी क्या है' फिर मैंने उन्हें 'जब वी मेट' की कहानी सुनाई और उन्हें इसमें बहुत दिलचस्पी हुई। उन्होंने देखा कि जब मैं उन्हें 'जब वी मेट' की कहानी सुना रहा था, तो मुझे भी उसमें दिलचस्पी थी। मेरी आंखों से भी यह साफ दिख रहा था कि मुझे इसमें दिलचस्पी है। फिर उन्होंने कहा, 'हम यह फिल्म क्यों नहीं बना रहे क्या मैं यह फिल्म नहीं कर सकता'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शाहिद की वजह से बनी जब वी मेट , इम्तियाज अली ने किया खुलासा; एक्टर के साथ दूसरी फिल्म बनाना चाहते थे निर्देशक #Bollywood #National #ImtiazAli #JabWeMet #ImtiazAliOnJabWeMet #ImtiazAliOnShahidKapoor #ImtiazAliTalksAboutJabWeMet #ShahidKapoor #MainVaapasAaunga #ImtiazAliUpcomingMovie #ShahidKapoorUpcomingMovie #SubahSamachar