IMS BHU: आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की होगी जांच, 26 पदों में एक ही परिवार के 3 सदस्य; जानें खास

IMS BHU:आईएमएस बीएचयू में आउटसोर्सिंग से 26 पदों पर हुई भर्तियों में गड़बड़ियां सामने आने के बाद जांच कराई जाएगी। पीएम के ग्रीवांस पोर्टल पर शिकायत को स्वीकार कर अब बीएचयू के कुलसचिव से जांच करवाने को कहा गया है। पूरी प्रक्रिया में आईएमएस से जुड़े कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। आईएमएस स्तर पर अलग-अलग विभागों में जरूरत के हिसाब से आउटसोर्सिंग मद से कंप्यूटर स्किल वर्कर, कंप्यूटर प्रोफेशनल, एसी मैकेनिकल, बॉडी लिफ्टर, ऑडियोमेट्री एवं स्पीच थेरेपी, ओटी टेक्नीशियन,दाई सहित 26 पदों पर हाल ही में भर्तियां की गई थी। 11 जून को कुलपति को शिकायत के बाद 12 जून को पीएम के ग्रीवांस पोर्टल पर जो शिकायत की गई थी, उसमें सभी पदों पर निर्धारित मानदंडों को पूरा न करने, सही कागजात न लगाए जाने, एक ही परिवार के तीन लोग (एक भाई, दो बहन) में बहनों की तैनाती करने सहित कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता ने सबके प्रमाण भी दिए थे। अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब पीएम ग्रीवांस पोर्टल से शिकायत को स्वीकार कर जांच बीएचयू के कुलसचिव को भेजी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 22:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IMS BHU: आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की होगी जांच, 26 पदों में एक ही परिवार के 3 सदस्य; जानें खास #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar