बीएचयू: भर्ती प्रकरण के बाद अब नर्सिंग स्टाफ को दो गलत इंक्रीमेंट देने का आरोप, जांच में घिर सकते हैं अधिकारी
आईएमएस बीएचयू में भर्ती प्रकरण के बाद अब अवैध इंक्रीमेंट देने का भी मामला सामने आया है। गलत नियमों से कई नर्सिंग स्टाफ को दो-दो इंक्रीमेंट देने का आरोप लगा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ में कई खुलासों के बाद कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से इंक्रीमेंट रोकने की मांग की गई है। बीएचयू में स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया के लिए बीएससी नर्सिंग की योग्यता को 2005 से अनिवार्य किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि किसी खास ग्रेड में नर्स को केवल दो अतिरिक्त नॉन एब्जॉर्वेवल इंक्रीमेंट मिल सकते हैं, मगर भर्ती नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए। नर्सिंग इंचार्ज ने किया था राजस्थान में संपर्क केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच और पूछताछ में अब आईएमएस से जुड़े चार अधिकारी भी घिर सकते हैं। इसमें एक नर्सिंग इंचार्ज और केंद्रीय कार्यालय में बैठने वाले पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली से आई जांच एजेंसियों की फील्ड यूनिट ने हिरासत में लेकर कई से पूछताछ की है। इसमें आईएमएस बीएचयू में जो नाम सामने आए हैं उसमें से दो अधिकारी उस समय बड़े पदों पर थे। जबकि नर्सिंग इंचार्ज के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने ही राजस्थान के एक ही मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया था। जांच में भी बड़ी संख्या में नर्सिंग अफसरों को लाने की बात स्वीकारी गई है। इसे भी पढ़ें;बेटे के सामने मां-बाप की मौत: ससुराल में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी की चारपाई पर पड़ी थी लाश
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:24 IST
बीएचयू: भर्ती प्रकरण के बाद अब नर्सिंग स्टाफ को दो गलत इंक्रीमेंट देने का आरोप, जांच में घिर सकते हैं अधिकारी #CityStates #Varanasi #Ims-bhu #BhuHospital #VaranasiNews #SubahSamachar
