Sonipat News: हरि नाम संकीर्तन फेरी के दौरान बताया दीपदान का महत्व
सोनीपत। पुरुषोत्तम मास के दौरान शनिवार सुबह अग्रवाल धर्मशाला श्री राम मंदिर से हरिनाम संकीर्तन फेरी का आयोजन किया गया। वहां से चलकर यह हरि नाम संकीर्तन फेरी अमित बंसल के घर पर पहुंची। वहां पर दीपदान का आयोजन किया गया। दीपदान की महिमा के बारे में रघु कुमार दास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भगवान को दीप दान करने से, कीर्तन करने से, नाम जप करने से, नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है। पुरुषोत्तम मास में जो भक्तों की निंदा करता है किसी की चुगली करता है या कोई और अपराध करता है उसका दंड भी सैकड़ों गुना ज्यादा मिलता है। पुरुषोत्तम मास भगवान का प्रिय मास है। उन्होंने इस मास को अपना नाम दिया हुआ है। पुरुषोत्तम भगवान का एक नाम है। इसके बाद यह हरि नाम संकीर्तन फेरी तीर्थ मार्केट से होती हुई पार्षद अनुराग जैन के घर पहुंची वहां भी हरि नाम संकीर्तन फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान भक्ति भागवत तत्व दास, ब्रज नारद दास, कृष्ण कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल, ममता, अमित बंसल, श्याम सिंह रावत, जयप्रकाश, नरेश सैनी, योगेश गर्ग भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 21:00 IST
Sonipat News: हरि नाम संकीर्तन फेरी के दौरान बताया दीपदान का महत्व #ImportanceOfLightingLampsExplainedDuringHariNaamSankirtanProcession #SubahSamachar
