Shahjahanpur News: जयंती पर अमर बलिदानी बिस्मिल को याद किया
योग विज्ञान संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन, डीएम समेत अन्य अफसरों ने किया माल्यार्पण संवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।रचनात्मक संस्था संकल्प व योग विज्ञान संस्थान की ओर से खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सिराज अहमद अंसारी, डॉ. अनुराग अग्रवाल ने काकोरी केस के अमर नायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने प्रार्थना व शांति पाठ किया। डॉ.इंदु अजनबी के संचालन में हुए आयोजन में ललित मोहन, जीसी मिश्रा, राकेश मिश्रा, ललित गर्ग, प्रमोद पांडेय, ज्योति गुप्ता, संध्या गुप्ता, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे। बाद में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसडीए उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भारतीय युवा चेतना मंच ने रेलवे स्टेशन पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि पं. बिस्मिल बहुत ही ऊर्जावान क्रांतिकारी नेता के साथ-साथ अच्छे साहित्यकार भी थे। नरेंद्र त्यागी, रामरक्ष पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, अनिल अवस्थी विचार रखे। --शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कियाशैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से बुधवार की शाम को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती नगर निगम परिसर स्थित शहीद स्थल पर मनाई गई। शुभारंभ संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल व विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। शहीद स्थल को रंग-बिरंगी मोमबत्तियों से सजाया गया। विमला बहन,आयुष अग्रवाल, महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडेय, अभिषेक दीक्षित, रमन गुप्ता, दीपक मौर्य, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 12:57 IST
Shahjahanpur News: जयंती पर अमर बलिदानी बिस्मिल को याद किया #ImmortalMartyrBismilRememberedOnHisBirthAnniversary. #SubahSamachar
