कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं, युवा बनें कृषि उद्यमी : श्याम सिंह राणा
बादली (झज्जर)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कृषि केवल गेहूं और धान की पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। यह असीम संभावनाओं वाला विशाल क्षेत्र है। युवाओं को चाहिए कि वे कृषि उद्यमी बनें। आज फल-सब्जी, पुष्प, बीज उत्पादन के साथ मत्स्य, पशु पालन जैसे अनेक विशेषीकृत क्षेत्र विकसित हो चुके हैं। यदि युवा आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के साथ कृषि क्षेत्र में आगे आएं तो न केवल बेरोजगारी कम हो सकती है बल्कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।विधायक नहीं बनाने का मलाल, भविष्य में चारों सीटें जीतेगी भाजपा : धनखड़भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बाप-बेटे ने मिलकर हलके के लोगों को बरगलाने का काम किया था लेकिन अब क्षेत्र की जनता ने उनको नकार दिया है। बाप-बेटे की चौधर के नारे का अब खात्मा हो गया है। पंचायतों ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया है और परिणाम है कि हलके के सरपंच और पंचायतें बड़े स्तर पर भाजपा में शामिल हुई हैं। हलके से भाजपा का विधायक न बनने पर खेद जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में झज्जर की सभी सीटें भाजपा की झोली में डाली जाएंगी क्योंकि क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना रखा है। उनके मंत्री रहते हलके के सरपंचों की मौज रही थी लेकिन अब नए सरपंचों को कुछ दिनों तक कांग्रेस ने बहका लिया था। अब सभी सरपंच भाजपा के साथ आए हैं तो उनकी मांगों को पूरा करते हुए भरपूर बजट देकर गांवों का विकास करवाया जाएगा।भारत-इस्राइल सहयोग से बागवानी क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : रूवेन अजारभारत में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्र में भारत और इस्राइल के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इस्राइल ने सीमित जल संसाधनों के बावजूद आधुनिक तकनीक, नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हरियाणा में स्थापित उत्कृष्टता केंद्र और अनुसंधान संस्थान इसी साझेदारी के सफल उदाहरण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र तथा मुनीमपुर में स्थापित उत्कृष्टता केंद्र किसानों तक आधुनिक तकनीकों, उन्नत खेती पद्धतियों और नवीन अनुसंधान के लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल मिलकर कृषि क्षेत्र में नवाचार, जल संरक्षण, उत्पादकता वृद्धि और किसान समृद्धि के लिए भविष्य में भी सहयोग को और मजबूत करेंगे।धनखड़ की इन मांगों को टाल गए सीएम- एमपी माजरा गांव में विश्राम सदन, कुलाना काॅलेज में कमियां, पाटौदा में सीवरलाइन, कलोई पीएचसी।ये रहे मौजूदकैप्टन भूपेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, आनंद सागर, मनीष बंसल, कमल गिरोत्रा, गीतांशु चावला, एसीएस विजयेंद्र कुमार, बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के वीसी डॉ. सुरेश मल्होत्रा, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी, पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, डीसी वर्षा खांगवाल।। 17jjrp23-मुनीमपुरमेंआयोजितकार्यक्रमकेदौरानकिसानकोसम्मानितकरतेमुख्यमंत्रीनायबसैनी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 20:41 IST
कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं, युवा बनें कृषि उद्यमी : श्याम सिंह राणा #ImmensePotentialInTheAgricultureSector;YouthShouldBecomeAgri-entrepreneurs:ShyamSinghRana #SubahSamachar
