Jammu News: 151 साल पुराना आईएमडी हुआ अपग्रेड, नाउकास्ट से तीन घंटे पहले मिलेगी सटीक चेतावनी, टलेंगे बड़े हादसे

जम्मू। नाउकास्ट से तीन घंटे पहले जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में पर्वतीय मौसम विज्ञान और बर्फबारी की सटीक चेतावनी मिलेगी। बड़े हादसे टलेंगे। उत्तर भारत में पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को ऐतिहासिक शुरुआत हुई। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 151 साल पुरानी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी (आईएमडी) के पुनर्गठन का एलान करते हुए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की शुरुआत की। जम्मू केंद्र अब सीधे तौर पर दो केंद्रशासित प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य के पल-पल बदलते मौसम पर नजर रखेगा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नाउकास्ट सर्विस इतनी आधुनिक हो चुकी है कि किसी भी गंभीर मौसम की घटना से तीन घंटे पहले सटीक चेतावनी जारी करती है। स्काईकास्ट सिस्टम कोहरे के कारण उड़ान में देरी और व्यवधान के बारे में बताने में सक्षम है। उत्तर भारत का जिम्मा दिल्ली केंद्र पर था जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के सटीक पूर्वानुमान में दिक्कतें आती थीं। जम्मू में आरएमसी की शुरुआत होने से पर्वतीय मौसम विज्ञान, बर्फबारी का पूर्वानुमान और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की सेवाएं सुलभ होगी। अमरनाथ यात्रा, मां वैष्णो देवी यात्रा और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में आपदाओं (क्लाउड बर्स्ट या लैंडस्लाइड) से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। साथ ही दिल्ली केंद्र का बोझ कम करते हुए इसे तीन हिस्सों जम्मू, दिल्ली और लखनऊ में बांटा गया है। कार्यक्रम को सांसद जुगल किशोर शर्मा, कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, डायरेक्टर जनरल भारतीय मौसम विभाग डॉ. मृत्युंजय मोहपात्रा ने संबोधित किया।-------राजिंदर नगर फेज वन में बना केंद्रराजिंदर नगर फेज वन में 10 कनाल जगह पर क्षेत्रीय मौसम केंद्र बनाया गया है। यहां पर स्थानीय स्तर पर मौसम का अपडेट लिया जा रहा था। बगल में ही जमीन खाली है जिसे जल्द अधिग्रहित करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पहले से ही तीन डॉप्लर रडार सिस्टम कार्यरत हैं। चार नए सिस्टम लगाने का निर्णय है।------- समझाैते पर हस्ताक्षर मौसम और जलवायु संबंधी सेवाओं को मजबूत करने के लिए आईएमडी का जम्मू और श्रीनगर के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू से हर तीन घंटे में क्षेत्रीय मौसम केंद्र भूस्खलन, एविएशन, कृषि संबंधी पूर्वानुमान, बर्फबारी, हिमस्खलन, बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर अपडेट जारी करेगा। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश सहित श्रीनगर के सभी जिलों की ताजा अपडेट मिलेगी।-------- हेलिकॉप्टर सेवा में सुगमताक्षेत्रीय मौसम केंद्र के शुरू होने पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की मौसम संबंधी शंकाएं दूर होंगी। हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अचानक पड़ने वाले मौसम का अपडेट पूर्व में मिलने के बाद यात्री व श्रद्धालु खुद को अपडेट रख सकेंगे। श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों को भी मौसम संबंधी जानकारी लेने में आसानी होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Imd weather



Jammu News: 151 साल पुराना आईएमडी हुआ अपग्रेड, नाउकास्ट से तीन घंटे पहले मिलेगी सटीक चेतावनी, टलेंगे बड़े हादसे #Imd #Weather #SubahSamachar