IMD Rajasthan: बारां-भरतपुर समेत 5 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam:पूर्वी राजस्थान में मानसून अपनी मौजूदगी का भरपूर अहसास करवा रहा है जबकि पश्चिमी राजस्थान में अब भी मानसून का इंतजार हो रहा है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। जयपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार को पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वीराजस्थान केबारां, भरतपुर, डीग, धौलपुर और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं अत्यधिक तेज बारिश की चेतावनी दी है। वहीं पश्चिमी राजस्थान केजैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर के बयाना और करौली के मंडरायल में 84 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जबकि चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निम्बाहेड़ा में भी करीब तीन इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। भरतपुर, अलवर, करौली और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, अजमेर और भीलवाड़ा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर में भी पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और गर्मी का असर कम रहा। 11 जुलाई से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई तक मानसून का प्रभाव बना रहेगा और कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 जुलाई से मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IMD Rajasthan: बारां-भरतपुर समेत 5 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanRainAlert #RajasthanHeavyRainfall #ImdRajasthan #SubahSamachar