Delhi NCR News: अवैध रूप से चल रहा था कोडीन सिरप का धंधा, एक गिरफ्तार

- कोडीन-बेस्ड कफ़ सिरप की 32 बोतलें बरामदअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने अवैध रूप से चल रहा कोडीन सिरप के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर आरोपी अब्दुल कादिर (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कोडीन-बेस्ड कफ सिरप (कम्पोज़िशन : कोडीन फ़ॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड) की 32 बोतलें बरामद की गई हैं। मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 जून को सूचना मिली थी कि दरियागंज में कलान महल स्थित हीरा मेडिकोस के मालिक अब्दुल कादिर, बिना वैध मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के कोडीन फ़ॉस्फेट वाले कोडी सिरप की गैर-कानूनी बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने यहां नकली ग्राहक भेजा, जैसे ही आरोपी ने बिना किसी डॉक्टर के पर्ची की मांग किए ग्राहक को कोडी सिरप की एक बोतल बेची पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: अवैध रूप से चल रहा था कोडीन सिरप का धंधा, एक गिरफ्तार #IllegalTradeInCodeineSyrupBusted;OneArrested #SubahSamachar