कोटा में अवैध कब्जे पर छिड़ी जुबानी जंग: भाजपा बोली- भूमाफिया के साथ खड़ा है विपक्ष; कांग्रेस ने दिया ये जवाब

कोटा जिले में पशुपालकों और किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा जहां प्रहलाद गुंजल पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस नेता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा नेताओं पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा विधायक बोले- गरीब पशुपालकों को गुमराह कर रहे प्रदर्शन के बाद सबसे पहले कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि प्रहलाद गुंजल अपने कथित अवैध कब्जे को बचाने के लिए गरीब पशुपालकों को गुमराह कर रहे हैं और उनके बीच डर का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों को भूमि के पट्टे देने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रही है। उनके अनुसार, इससे यह संदेश जाता है कि कांग्रेस अब भूमाफियाओं के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस ने किया पलटवार भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि उन्होंने कहीं भी अवैध कब्जा किया है तो सरकार स्वतंत्र है और कार्रवाई करके दिखाए। उन्होंने कहा, 'सरकार आपकी है, अगर मैंने अवैध कब्जा किया है तो कार्रवाई कर दीजिए।' ये भी पढ़ें-Rajasthan Monsoon 2026:आज राजस्थान के 27 जिलों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री अब दूर नहीं गुंजल ने इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम लेते हुए कहा कि वे सब कुछ करने में सक्षम हैं, लेकिन कुछ बोल नहीं रहे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि 'आलाकमान के मुंशी जितना लिखकर देते हैं, उतना ही बोलते हैं।' पूर्व मंत्री शांति धारीवाल पर भी निशाना साधते हुए गुंजल ने कहा कि उन्होंने भी पहले कई प्रयास किए थे, लेकिन उनकी एक इंच जमीन भी गलत साबित नहीं कर सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोटा में अवैध कब्जे पर छिड़ी जुबानी जंग: भाजपा बोली- भूमाफिया के साथ खड़ा है विपक्ष; कांग्रेस ने दिया ये जवाब #CityStates #Kota #Rajasthan #KotaNews #PrahladGunjal #SandeepSharma #RajasthanPolitics #BjpVsCongress #IllegalEncroachmentRow #KotaProtest #SubahSamachar