Yamuna Nagar News: सड़कों पर बने अवैध कट बन रहे खतरा

यमुनानगर। शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए अवैध कट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। विशेष रूप से जगाधरी-छछरौली हाईवे और कन्हैया साहिब चौक से विश्वकर्मा चौक तक के मार्ग पर होटल, ढाबों, शोरूम और निजी प्रतिष्ठानों के सामने बड़ी संख्या में अवैध कट खोल दिए गए हैं। इन कटों का इस्तेमाल कर वाहन चालक गलत दिशा से सड़क पार कर रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कटों के कारण तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों का उल्लंघन खुलेआम जारी है। वाहन चालक कुछ मिनट बचाने के लिए यू-टर्न या निर्धारित कट तक जाने के बजाय सीधे अवैध कटों से सड़क पार कर लेते हैं। इससे न केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। निजी प्रतिष्ठानों के सामने मनमाने ढंग से खोले गए कट सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हैं। ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। शहरवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सभी अवैध कटों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संवाद जगाधरी छछरौली हाईवे पर कट से गुजरती ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सड़कों पर बने अवैध कट बन रहे खतरा #IllegalCutsOnRoadsAreBecomingAThreat #SubahSamachar