Himachal: आईआईटी मंडी में अब क्वांटम साइंस इंजीनियरिंग की भी होगी पढ़ाई, तीन नए बीटेक कोर्स शुरू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन नए बीटेक कोर्स शुरू किए हैं। इनमें क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स और केमिकल इंजीनियरिंग विद डेटा एनालिटिक्स कोर्स शामिल हैं। इसी सत्र से तीनों कोर्स शुरू करने की योजना है। तीनों में 30-30 सीटें होंगी। इनमें जेईई एडवांस्ड की रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान का दावा किया है कि क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक शुरू करने वाला वह देश का पहला आईआईटी बन गया है।संस्थान के मुताबिक, क्वांटम साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सेंसिंग, क्वांटम मटेरियल्स और हार्डवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ कंप्यूटर साइंस, गणित और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अध्ययन भी होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 23:06 IST
Himachal: आईआईटी मंडी में अब क्वांटम साइंस इंजीनियरिंग की भी होगी पढ़ाई, तीन नए बीटेक कोर्स शुरू #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #IitMandi #SubahSamachar
