IIT Kanpur Convocation: डॉ. गोयनका बोले- निजी स्टार्टअप के सहयोग से वीनस पर पहुंचेगा भारत, दी ये बड़ी जानकारी
स्पेस स्टार्टअप में निजी स्टार्टअप की संख्या बढ़ी है। पांच साल पहले जहां 30-40 स्पेस स्टार्टअप थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 400 पहुंच गई है। आने वाले समय में गगनयान और शुक्रयान-1 जैसे देश के बड़े मिशन को सफल करने में निजी स्टार्टअप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह बात भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन स्पेस) के चेयरपर्सन डॉ. पवन गोयनका ने कही। उन्होंने कहा 18 जुलाई को देश की पहली निजी स्टार्टअप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला रॉकेट विक्रम-1 श्रीहरि कोटा से लांच होगा। उन्होंने कहा कि विनस मिशन के लिए शुक्रयान-1 जैसे अभियान की तैयारी चल रही है। इसमें निजी स्टार्टअप के सहयोग करने की उम्मीद है। विक्रम-1 देश का पहला निजी तौर पर विकसित आर्बिटल रॉकेट है। इसे हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने विशेष रूप से 350 किलो तक के छोटे, माइक्रो और नैनो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए डिजाइन किया है। यह उपग्रह को पृथ्वी से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर लो अर्थ आर्बिट में स्थापित कर सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 14:00 IST
IIT Kanpur Convocation: डॉ. गोयनका बोले- निजी स्टार्टअप के सहयोग से वीनस पर पहुंचेगा भारत, दी ये बड़ी जानकारी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #SpaceStartups #IitKanpur #IitKanpurConvocation2026 #Dr.PawanGoenka #Vikram-1 #ViksitBharat2047 #SpaceEconomy #SubahSamachar
