IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में एआई से बीटेक, विभाग भी खुलेगा; जानें- क्या है नई व्यवस्था

आईआईटी बीएचयू में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) ब्रांच से बीटेक कराया जाएगा। इसका एक अलग एआई विभाग भी बनेगा। अभी तक आईआईटी बीएचयू में 17 ब्रांच से बीटेक कराया जा रहा है और कुल 16 विभाग व चार स्कूल हैं। अब अगले 2-3 साल में एआई के आने के बाद 18वां ब्रांच और 16वां विभाग भी बनेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक आईआईटी बीएचयू से पहले आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी गांधीनगर में एआई ब्रांच अबक कराया जा रहा है। भारत में इसके लिए कुल 130 सीटें हैं। सबसे ज्यादा 50 सीटें आईआईटी खड़गपुर में हैं। करीब इतनी ही सीटें आईआईटी बीएचयू में भी आ सकती हैं। आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। छात्र और फैकल्टी का अनुपात बेहतर किया जाएगा क्योंकि विषय बढ़ेगा लेकिन छात्रों के अनुपात में शिक्षक कम हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में एआई से बीटेक, विभाग भी खुलेगा; जानें- क्या है नई व्यवस्था #CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiNews #BhuVaranasi #SubahSamachar