IIT BHU: सिरामिक में 200, एआई में 772 और आईओटी में 757 अंक रहा एमटेक में दाखिले का कटऑफ; जानें खास

IIT BHU:आईआईटी बीएचयू में एमटेक कोर्स के लिए गेट परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल तक होंगे और 24 से 30 अप्रैल तक प्रवेश के लिए परीक्षाएं होंगी। गेट परीक्षा में आईआईटी बीएचयू में स्कोर के विषयवार कटऑफ को लेकर जद्दोजहद के बीच संस्थान की ओर से 2025 का कटऑफ जारी किया गया है। सबसे ज्यादा कटऑफ कंप्यूटर साइंस के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) में 772 अंक और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में 757 अंक तक गया है। वहीं, सबसे कम सिरामिक में 200 और मैकेनिकल के प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 250 अंक तक कटऑफ गया है। आईआईटी बीएचयू के कुल 15 मुख्य ब्रांच और 34 उप ब्रांच के कटऑफ स्कोर पीजी एडमिशन वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। पिछली बार इसी कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ था। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग के उप ब्रांच जल विज्ञान एवं जल संसाधन इंजीनियरिंग में 542 अंक, जियो टेक्निकल इंजीनियरिंग में 502 अंक, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 579 अंक, पर्यावरण इंजीनियरिंग में 498 अंक, परिवहन इंजीनियरिंग में 598 अंक और भू-सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग में 567 अंक तक कटऑफ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IIT BHU: सिरामिक में 200, एआई में 772 और आईओटी में 757 अंक रहा एमटेक में दाखिले का कटऑफ; जानें खास #CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar