आईआईआरएफ रैंकिंग: विवि में बीएचयू को 5वीं, खेल में विद्यापीठ और इंजीनियरिंग में आईआईटी को 8वीं रैंक; जानें खास
IIRF Rankings: आईआईआरएफ (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में देश के सभी विश्वविद्यालयों में बीएचयू, इंजीनियरिंग में आईआईटी बीएचयू और खेल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को टॉप-10 रैंकिंग में स्थान मिला है। बीएचयू को पांचवां, वहीं काशी विद्यापीठ और आईआईटी बीएचयू को आठवां स्थान दिया गया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले बीएचयू तीसरे रैंक से दो पायदान नीचे खिसका है जबकि आईआईटी पिछले साल भी इसी आठवें स्थान पर था। जबकि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की रैंकिंग पहली बार जारी की गई है। बीएचयू और आईआईटी में कुल 10 मानकों के आधार पर मूल्यांकन कर रैंकिंग तैयार की गई है। मूल्यांकन के 1000 अंकों में से बीएचयू को 980.79 और आईआईटी बीएचयू को 922.34 अंक मिला है। आर्किटेक्चर में आईआईटी बीएचयू को छठवां स्थान आया है। मेडिसीन और डेंटल में आईएमएस बीएचयू को नौवां स्थान मिला है। विधि की पढ़ाई में बीएचयू का देश में 15वां स्थान है। वहीं रिसर्च एक्सीलेंस में 30वीं और मैनेजमेंट संस्थान में 35वीं रैंक मिली है। जबकि डीम्ड यूनिवर्सिटी में वाराणसी के केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान को 74वां स्थान दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 22:16 IST
आईआईआरएफ रैंकिंग: विवि में बीएचयू को 5वीं, खेल में विद्यापीठ और इंजीनियरिंग में आईआईटी को 8वीं रैंक; जानें खास #CityStates #Varanasi #IirfRanking2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
