Meerut News: आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने एएस टीम को हराया

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में आठवें अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी और एएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 114 रन से जीत प्राप्त की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 251 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जयवर्धन ने 72 रन की शानदार पारी खेली। आदित्य त्यागी ने 63 रन और ज्योति बालियान ने 47 रन का योगदान दिया। एएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव सिंह ने दो विकेट लिए। अरबाज और दिशांत को भी 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 24.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अरबाज ने 37 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया जबकि दिशांत ने 24 रन जोड़े। आईआईएमटी की ओर से सुमीर ने 3 विकेट हासिल किए, वहीं अभि चौधरी और सूर्यांश पाठक ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुमीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समापन पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने एएस टीम को हराया #IIMTCricketAcademyDefeatedASTeam #SubahSamachar