Mandi News: चेतावनियों की अनदेखी, सेल्फी के लिए खतरे से खेलते सैलानी
मच्छयाल और रणा खड्ड में मौज-मस्ती के लिए उतर रहेजल विद्युत परियोजना से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मौज-मस्ती के लिए नदियों और खड्डों के तेज बहाव वाले पानी में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही ने फिर बड़े हादसों की आशंका बढ़ा दी है। उपमंडल के मच्छयाल और रणा खड्ड में गर्मी से राहत पाने और सेल्फी लेने के जुनून में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए पर्यटक नदियों के बीच तक पहुंच रहे हैं, जिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।शनिवार को जोगिंद्रनगर से करीब 10 किलोमीटर दूर मच्छयाल खड्ड में मौज-मस्ती कर रहे पर्यटकों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग उठी। स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया गया, जिस पर कुछ कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद लोग फिर से खड्डों में उतरने लगे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मना करने के बावजूद यह सिलसिला जारी रहा। मच्छयाल खड्ड में उहल तृतीय जल विद्युत परियोजना के रेजरवायर से कभी भी अचानक पानी छोड़े जाने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगे हुए हैं, फिर भी लोग इन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे के पास पातकू और चौंतड़ा के मच्छयालू खड्ड में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। प्रशासन ने तेज बहाव वाले खड्डों और नदियों के पास न जाने की हिदायत जारी की है। संभावित दुर्घटना स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 16:05 IST
Mandi News: चेतावनियों की अनदेखी, सेल्फी के लिए खतरे से खेलते सैलानी #IgnoringWarnings #TouristsRiskDangerForSelfies #SubahSamachar
