Chamoli News: शराब पिलाई, जंगल में आग लगाई तो भरना होगा जुर्माना
रंडोली गांव में ग्रामीणों ने की बैठक, अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव पारितसंवाद न्यूज एजेंसीआदिबदरी। रंडोली ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक कार्यों में शराब के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया और जंगल में आग लगाने वाले पर भी अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि बार-बार मना करने के बाद भी सामाजिक कार्यों में शराब परोसी जा रहा है। इससे गांव में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने कहा कि सबसे बुरा प्रभाव बच्चों व युवाओं पर पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाले सार्वजनिक समारोहों में जो शराब परोसेगा उस पर 25 हजार रुपये का और जो शराब बेचेगा उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में वनाग्नि पर भी चिंता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ बैठक कर उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में विक्रम नेगी, प्रताप नेगी, बादर सिंह,राजेश्वरी, माहेश्वरी, रेखा, अनीता, ज्योति और नंदी देवी उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:05 IST
Chamoli News: शराब पिलाई, जंगल में आग लगाई तो भरना होगा जुर्माना #IfYouDrinkAlcoholOrSetFireToTheForest #YouWillHaveToPayAFine. #SubahSamachar
