Fatehabad News: जवाब नहीं दिया तो कटेगा एसआईआर सूची से नाम

फतेहाबाद। वोटर लिस्ट को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीन विधानसभा सीटों के 7 लाख 10 हजार 261 मतदाताओं में से 6 लाख 20 हजार 172 मतदाताओं के मैपिंग का काम पूरा हुआ है। इनमें 90089 मतदाता ऐसे है जिनका मैपिंग का काम शेष है। ऐसे मतदाताओं को अब प्रशासन नोटिस जारी करेगा। अगर नोटिस का जवाब नहीं देते है तो लिस्ट से नाम कट जाएगा। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में यह विशेष अभियान 5 जून से शुरू होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड को सत्यापित करने तथा नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जुलाई को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। 5 से 10 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। इसी दौरान मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता है उनके रेशनलाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके पश्चात 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिससे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें तथा सूची में मौजूद त्रुटियों का समयबद्ध समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सीटीएम एवं एसडीएम फतेहाबाद गौरव गुप्ता, नायब तहसीलदार चुनाव राज कुमार सिहाग मौजूद रहे।---------------कांग्रेस से नियुक्त किए बीएलए, भाजपा ने दो में ही किएडॉ. विवेक भारती ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) इस पूरी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कांग्रेस ने टोहाना, फतेहाबाद और रतिया में बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने टोहाना और फतेहाबाद में बीएलए नियुक्त किए हैं। इसके अलावा अन्य राजनीतिक पार्टी ने कोई नियुक्ति नहीं की है। डीसी ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए और आम नागरिकों से अभियान में सकारात्मक सहयोग देने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ सत्यापन के लिए उनके घर पहुंचें तो उन्हें आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध करवाएं।---------मतदाताओं के मैपिंग की ये है स्थितिविधानसभा मतदाता मैपिंग हुए बिना मैपिंगटोहाना 228313 202216 26097फतेहाबाद 256535 223896 32639रतिया 225413 194060 31353

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: जवाब नहीं दिया तो कटेगा एसआईआर सूची से नाम #IfYouDoNotRespond #YourNameWillBeStruckOffFromTheSIRList #SubahSamachar