Rohtak News: 30 जुलाई तक नियुक्ति नहीं हुई तो एक अगस्त को सीएम आवास का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों का सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। वे पिछले 10 महीने से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने अब 1 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पिपली का घेराव करने का निर्णय लिया है।आजादगढ़ में सोमवार को हुई बैठक में एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान कीर्ति ने आर-पार की लड़ाई का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 31 जुलाई तक नियुक्ति नहीं की गई तो घेराव होगा। समाधान न होने पर प्रदेश के 4000 एलसीएलओ और उनके परिजन आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया ने बताया कि यह विवाद पदनाम बदलने और वेतन न मिलने से जुड़ा है। क्रीड के तहत सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा हुई थी। चयन के बाद आधे युवाओं को सीपीएलओ बनाया गया जबकि आधे का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया। बैठक में दीपक देशवाल, नवीन देशवाल, नरेंद्र, रवि कुमार, प्रीतम सिंह, संदीप सापला, ईशा, लक्ष्मी और विमल उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:02 IST
Rohtak News: 30 जुलाई तक नियुक्ति नहीं हुई तो एक अगस्त को सीएम आवास का घेराव #IfAppointmentsAreNotMadeByJuly30 #TheCM'sResidenceWillBeBesiegedOnAugust1. #SubahSamachar
