T20 WC: 10 संस्करण...नौ चैंपियन कप्तान; किस कैप्टन के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड?
टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो गया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता और इस प्रारूप में तीसरी बार विजेता बनने वाली पहली टीम बन गई। इसी के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाले नौवें कप्तान बन गए। यह टी20 विश्वकप का 10वां संस्करण था। अब तक नौ कप्तान चैंपियन बने हैं और छह देश चैंपियन बने हैं। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में सबसे ज्यादा तीन खिताब जीते हैं। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 और इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में दो-दो खिताब जीते हैं। हालांकि, खिताब के मामले में सबसे सफल कप्तान डैरेन सैमी हैं। उनकी ही कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नौ कप्तानों के बारे में, जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में कामयाबी चखी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 11:48 IST
T20 WC: 10 संस्करण...नौ चैंपियन कप्तान; किस कैप्टन के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड? #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #SubahSamachar
