ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में गिल की लंबी छलांग, कोहली को पीछे छोड़ा; बुमराह की बराबरी पर पहुंचे मैट हेनरी

विभिन्न प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के शिखर पर भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है। टेस्ट बल्लेबाजी में जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 और 77 रन की पारियों की बदौलत रूट दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर में 12वीं बार शीर्ष स्थान पर वापसी की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में गिल की लंबी छलांग, कोहली को पीछे छोड़ा; बुमराह की बराबरी पर पहुंचे मैट हेनरी #CricketNews #Cricket #International #IccRankings #SubahSamachar