IAF Agniveer Vayu 2026: अग्निवीर वायु भर्ती की आयु सीमा में एक वर्ष की छूट, मार्च में फिर खुलेगी आवेदन विंडो

IAF Agniveer Vayu Age Limit: भारतीय थलसेना के बाद अब भारतीय वायुसेना ने भी अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित थी। आयु में इस बढ़ोतरी से वे युवा भी आवेदन कर पाएंगे जो पहले ओवरएज होने के कारण अवसर से वंचित रह गए थे। वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IAF Agniveer Vayu 2026: अग्निवीर वायु भर्ती की आयु सीमा में एक वर्ष की छूट, मार्च में फिर खुलेगी आवेदन विंडो #GovernmentJobs #National #IafAgniveerVayu2026 #Iaf #AgniveerVayu #SubahSamachar