Yamuna Nagar News: नियमित अखबार पढ़ने का लिया संकल्प
यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर के 14वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अखबार पढ़ने के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि अखबार पढ़ने से राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, खेल, विज्ञान, तकनीक, नवाचार और पर्यावरण से जुड़ी विश्वसनीय जानकारियां प्राप्त होती हैं। इस दाैरान विद्यार्थियों ने नियमित अखबार पढ़ने का संकल्प लिया।शिक्षकाें ने बताया कि नियमित समाचार पत्र पढ़ने से सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, भाषण कला और नए शब्दों का ज्ञान विकसित होता है, जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से अखबार पढ़ने तथा अन्य छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिव्या, कनिष्का, जानवी, शोभा, हेमवती, जारा, रमन, नीलम, संगीता, सलोनी और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 02:44 IST
Yamuna Nagar News: नियमित अखबार पढ़ने का लिया संकल्प #IResolvedToReadTheNewspaperRegularly. #SubahSamachar
