'लड़की हूं, लड़की से प्यार करती हूं...': एक माह से नोएडा से लपता युवती यहां थी छिपी, परिजन के सामने रखी ये बात

मैं लड़की हूं और लड़की से प्यार करती हूं, हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। जब दो युवतियों ने परिजनों के सामने यह बात कही तो सभी हैरान रह गए। करीब एक महीने से घर से गायब दो युवतियां रविवार को खोड़ा में एक किराये के मकान में एक साथ मिलीं। एक युवती का पति और दूसरी का भाई उन्हें तलाशते हुए यहां तक पहुंचे। दोनों को अलग करने की कोशिश की गई तो युवतियों ने साथ रहने की जिद पकड़ ली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को खोड़ा थाने ले गई, जहां देर शाम तक परिजनों और युवतियों के बीच बातचीत चलती रही। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी युवक ने बताया कि करीब चार साल पहले उसकी गांव के पास रहने वाली युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्रेटर नोएडा की एक कॉलोनी में रहने लगे। दोनों ईकोटेक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इसी कंपनी में एक अन्य युवती भी काम करती थी। युवक के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी पत्नी की उक्त युवती से गहरी दोस्ती हो गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 14:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'लड़की हूं, लड़की से प्यार करती हूं...': एक माह से नोएडा से लपता युवती यहां थी छिपी, परिजन के सामने रखी ये बात #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadPolice #SubahSamachar