ह्यूंदै भारत में जल्द लॉन्च करेगी Bayon-आधारित एसयूवी: मिल सकता है नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) भारतीय बाजार में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी वैश्विक बाजार में बिकने वाली अपनी प्रसिद्ध एसयूवी बेयोन (Bayon) से प्रेरित एक नया मॉडल भारत में पेश करने जा रही है। आंतरिक रूप से Bc4i कोडनेम वाले इस मॉडल को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ह्यूंदै के लाइन-अप में यह नई एसयूवी क्रेटा (Creta) से नीचे और एक्सटर (Exter) से ऊपर के सेगमेंट में फिट होगी। बाजार में उतरने के बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Fronx), टोयोटा अर्बन क्रूजर टैलर (Taisor), रेनो काइगर (Kiger) और निसान मैग्नाइट (Magnite) से होगा। इसके अलावा, यह मौजूदा ह्यूंदै वेन्यू (Venue) के विकल्प की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर उभरेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ह्यूंदै भारत में जल्द लॉन्च करेगी Bayon-आधारित एसयूवी: मिल सकता है नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन #Automobiles #National #Hyundai #HyundaiCars #SubahSamachar