Panipat News: रिफाइनरी के नैफ्था प्लांट में हाइड्रा पलटा, दबने से चालक की मौत
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के नैफ्था क्रेकर प्लांट में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे काम के दौरान क्षमता से अधिक वजन उठाने के कारण एक हाइड्रा मशीन अनियंत्रित होकर नाले के पास पलट गई। इसमें हाइड्रा के चालक नूरवाला विजय नगर के अमरजीत की मौत हो गई। विजय नगर कॉलोनी के बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोसी अमरजीत पिछले 10-15 साल से रिफाइनरी में काम करते थे। वे पांच-छह साल से एक ठेकेदार के पास हाइड्रा चलाते थे। अमरजीत रोजाना की तरह वीरवार रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अमरजीत नैफ्था क्रेकर प्लांट के अंदर हाइड्रा मशीन से प्लास्टिक दाने का एक बड़ा पैकेट उठाकर ले जा रहा था। इस पैकेट का वजन करीब चार टन था। अत्यधिक वजन होने के कारण हाइड्रा अचानकसीधे नाले के पास पलट गया। अमरजीत की छाती में हाइड्रा का स्टेयरिंग लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां से नागरिक अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत।फाइलफोटो-स्रोत:परिजन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 02:59 IST
Panipat News: रिफाइनरी के नैफ्था प्लांट में हाइड्रा पलटा, दबने से चालक की मौत #HydraOverturnsAtRefinery'sNaphthaPlant;DriverCrushedToDeath. #SubahSamachar
