Meerut News: पति ने डंडे से किया वार, महिला घायल
रोहटा। थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा डंडे से हमला किए जाने पर महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला का उपचार सीएचसी में कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। डालमपुर निवासी पारुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति संदीप उर्फ कृष्णवीर शनिवार देर रात घर पहुंचा। आरोप है कि उसने पति से देर से आने का कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गया और डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:58 IST
Meerut News: पति ने डंडे से किया वार, महिला घायल #HusbandStrikesWithAStick;WomanInjured. #SubahSamachar
