यूपी: पत्नी का बेरहमी से काटा गला, फिर लाश के साथ भी की हैवानियत; पति ने जिस तरह की हत्या दहल गया दिल

एक महीने बाद घर पहुंचा विवेक पत्नी किरन को ठिकाने लगाने की पूरी तैयार करके आया था। घर में घुसते ही झगड़ा शुरू कर दिया। पत्नी वजह समझ पाती तब तक उसने लोहे के पाइप से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी तो विवेक ने गला काट कर हत्या कर दी। क्रूरता यहीं नहीं थमी, किरन के कान के कुंडल नोंच लिए। पैरों के बिछुए और चूड़ियां भी खींच ले गया। किरन के कानों पर कुंडल खींचने के निशान पुलिस और जुटे लोगों ने भी देखे। घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद किरन के परिजन ने भी यही आरोप लगाए। घर में सामान और टिन शेड भी टूटा पड़ा था। इससे आशंका है कि पत्नी ने बचने का प्रयास किया लेकिन जान नहीं बचा सकी। मृतका के भाई ललित ने बताया कि किरन उनकी इकलौती बहन थी। पिता ने दो बीघा खेत बेचकर शादी की थी। करीब एक माह पहले ही किरन मायके से ससुराल गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 09, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: पत्नी का बेरहमी से काटा गला, फिर लाश के साथ भी की हैवानियत; पति ने जिस तरह की हत्या दहल गया दिल #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #Etah #UttarPradesh #KhandoliMurderCase #AgraCrime #SubahSamachar