UP: पति को मारा, प्रेमी के साथ चली गई ओमा, तब शक यकीन में बदला; इश्क में पागल पत्नी का चौंकाने वाला कबूलनामा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। कांट थाना क्षेत्र के लिंथरा गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने हिस्ट्रीशीटर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के साढ़े तीन माह बाद इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत जानकारी के अनुसार, मृतका ओमकार सिंह एक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। उसकी पत्नी ओमा भारती के गांव लिंथरा निवासी नन्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे। ओमकार को इन संबंधों की भनक लग गई थी और वह इसका विरोध करता था। दोनों को डर था कि ओमकार उनके संबंधों के बारे में सबको बता देगा या उन्हें नुकसान पहुंचाएगा। इसी डर और प्रेम संबंध को जारी रखने की मंशा से ओमा भारती और नन्हे ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 09:22 IST
UP: पति को मारा, प्रेमी के साथ चली गई ओमा, तब शक यकीन में बदला; इश्क में पागल पत्नी का चौंकाने वाला कबूलनामा #CityStates #Bareilly #Shahjahanpur #UttarPradesh #ShahjahanpurMurder #SubahSamachar
