यूपी में पति का मर्डर: प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ, राज खुलने पर पत्नी ने गुड्डू संग कर दिया कत्ल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोपागंज थाना इलाके के कसारा गांव के पास मिले कुंजबिहारी राजभर की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार, कुंजबिहारी की हत्या पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी गुड्डू राजभर के साथ मिलकर की थी। उसने दो महीने पहले तक प्रेमी को फुफेरा भाई बताकर पति के साथ रखा था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मुहम्मद अली इंटर कॉलेज इंदारा के पास से मंगलवार को गुड्डू कुमार और नेहा को गिरफ्तार किया गया। 25 जुलाई को को शव मिलने के बाद पहचान नहीं हो सकी थी। पिता हरिशचंद्र की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। मंगलवार को पहचान होने के बाद घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नेहा को एक युवक के साथ देखकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में पति का मर्डर: प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ, राज खुलने पर पत्नी ने गुड्डू संग कर दिया कत्ल #CityStates #Varanasi #Mau #UttarPradesh #MauMurder #WifeKilledHusband #SubahSamachar