पत्नी का कत्ल: दो साल पहले शादी, नशा और विवाद, पहले भी विमलेश पर किया था कुल्हाड़ी से हमला; इस बार मार डाला
अलीगढ़ के खैर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। क्षेत्र के गांव मऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन व पुलिस गंभीर हालत में महिला को सीएचसी खैर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। मऊ निवासी मुकंदी लाल ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनके सबसे छोटे बेटे रवि ने घर के कमरे में अपनी पत्नी विमलेश (22) पर धारदार हथियार से कई वार किए हैं। घर में चीख-पुकार सुनकर वह पहुंचे तो वह हथियार लेकर मौके से भाग गया। विमलेश बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव धामिनी निवासी गिर्राज की पुत्री थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 12:28 IST
पत्नी का कत्ल: दो साल पहले शादी, नशा और विवाद, पहले भी विमलेश पर किया था कुल्हाड़ी से हमला; इस बार मार डाला #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AligarhMurder #SubahSamachar
